(Amber, Jaipur)
स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर अब विराम लग गया है। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश अब 25 से 31 दिसंबर को ही होंगे। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने यह फैसला शिक्षा विभाग की बैठक में लिया। बैठक में शिक्षा विभाग के आलाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि शीतकालीन अवकाश जनवरी में किए जाने की चर्चा थी। वहीं देवनानी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से स्काउट गाइड विषय पर भी खुल कर चर्चा की। साथ ही सभी स्कुलों में स्काउट गाइड को अधिक महत्व देने पर भी जोर दिया। इसके बाद देवनानी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों के समानीकरण और नियमितिकरण के मुद्दे पर भी चर्चा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।