(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सीएमओ में पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर बैठक ली। बैठक में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ओर कृषि ओर पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी को छोडकर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक बैठक में केबीनेट सब कमेटी द्वारा पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर तैयार मसौदे पर मुहर लगा दी है और जल्द ही पंचायतों को पुनर्गठन को लेकर अधीसूचना जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि केबिनेट सब कमेटी ने प्रदेश में करीब 900 नई ग्राम पंचायतों और 50 नई पंचायत समितियों के गठन को मंजूरी दी है। बैठक में चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड, उद्योग मंत्री गजेन्द्र खिंवसर, खाद्य एवं आपूर्ती मंत्री हेमसिंह भडाना, मंत्री अरूण चतुर्वेदी सहित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। बैठक में सभी 46 निकायों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। राजेन्द्र राठौड को चूरू, अरूण चतुर्वेदी को जयपुर, हेमसिंह भडाना को अलवर और भिवाडी, अर्जुन लाल गर्ग को जैसलमेर ओर माउंट आबू ,जीतमल खांट को बांसवाडा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी प्रभारी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।