जयपुर में लावारिस मिली नवजात बच्ची
(Amber, Jaipur) राजधानी जयपुर के सुभाष चैक थाना इलाके में एक नवजात बच्ची के मिलने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे सुभाष चौक थाने पर खंडार गेट निवासी किरण नारायण माथुर ने फोन कर अपने घर के बाहर एक लावारिस हालत में नवजात होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को शहर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है। भरतपुर में जनाना अस्पताल के पास नवजात के शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। नवजात के शव को कुत्ता मुंह में दबाकर ले जा रहा था। इस मामले का पता उस समय चला जब वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी और उसे कुत्तों से छुड़ाया। सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृत बच्चे के हाथ पर अस्पताल में जन्म होने की एक स्लिप भी लगी हुई है जिस पर उसकी मां का नाम लक्ष्मी और पिता का नाम धनेश लिखा हुआ है। पुलिस ने जब मामले छानबीन की तो पता चला कि मंगलवार की देर रात को बालिका का जन्म हुआ था और बालिका की हालत नाजुक होने पर उसे शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसे रात को ही अस्पताल के पीछे ही दफना दिया गया था। जिसे कुत्ते खोदकर बाहर निकाल लाए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।