निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रभारियों ने संभाला मोर्चा
(Amber, Jaipur) बीजेपी ने मिशन 46 की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को जिलों का प्रभारी बनाया है। इनमें वासुदेव देवनानी को कोटा, गजेंद्र सिंह खींवसर को फलौदी और जोधपुर शहर.... अजय सिंह किलक को मकराना...... युनूस खान को डीडवाना...... किरण माहेश्वरी को कुंभलगढ़..... अनिता भदेल को पुष्कर........ राजकुमार रिणवां को चित्तौड़गढ़ और पुष्पेंद्र सिंह को जालौर का प्रभारी बनाया गया है बैठक में सभी 46 निकायों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। राजेन्द्र राठौड को चूरू, अरूण चतुर्वेदी को जयपुर, हेमसिंह भडाना को अलवर और भिवाडी, अर्जुन लाल गर्ग को जैसलमेर ओर माउंट आबू ,जीतमल खांट को बांसवाडा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी प्रभारी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।