(JAMMUandKASHMIR, India)
टी-शर्ट पर आईएस पाकिस्तान लिखा हुआ था और साथ ही चांद के ऊपर स्टार का निशान भी बना था। युवक की निशानदेही पर टीशर्ट प्रिंट करने वाले दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में झरिया थाने के सब इंस्पेक्टर विष्णु रजक ने कहा है कि ऐसे लोगों पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि आईएसआईएस एक खतरनाक आतंकी संगठन है जिसने सीरिया में बहुत से निर्दोषों व मासूम लोगों की हत्याएं की हैं। इस आतंकी संगठन के खिलाफ अब वहां की इस्लाम को मानने वाली महिलाएं भी उठ खड़ी हुई हैं और एक सेना का गठन किया है। गौरतलब है कि धनबाद से पहले जम्मू-कश्मीर में भी दो बार आईएसआईएस का झंडा देखा जा चुका है। उस दौरान अज्ञात युवकों ने सुरक्षाबलों के सामने ही आईएसआईएस के झंडे फहराए थे। भीड़ अधिक होने की वजह से सुरक्षाबलों द्वारा उन युवकों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। घाटी में आईएस का झंडा देखे जाने के बाद से ही अलर्ट जारी कर दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।