IIT अधिकारियों के मुताबिक लगभग 125 छात्रों के इंटरव्यू और प्री प्लेसमेंट हो चुके हैं, पिछले साल की तुलना में इस साल अधिकतर कंपनियों ने अपने सैलरी पैकेज में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की है, अधिकारियों ने कहा, ''इस साल अब तक का सबसे आकर्षक सैलरी पैकेज 91 लाख रुपए का है, एक छात्र को 91 लाख का सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है.'' गूगल, फेसबुक, वर्क एप्लिकेशन समेत कई कंपनियों ने आकर्षक सैलरी पैकेज दिए हैं, वहीं कई कंपनियों ने पहली बार फाइनल प्लेसमेंट के लिए अभी IIT खड़गपुर के करियर डेवेलपमेंट सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराया है, सभी IIT में फाइनल प्लेसमेंट एक दिसंबर से शुरु होंगे जिसमें सैलरी पैकेज के 50 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।