(Amber, Jaipur)
प्रदेश के 24 जिलों के 46 निकायों में 22 नवंबर को होने जा रहे चुनावों में जीत हासिल करने को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में सीएमओ में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों को अलग-अलग निकायों के प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में आचार संहिता से पहले नगरीय निकायों को आवंटित किए गए बजट के बारे में भी बताया। सभी केबिनेट मंत्रियों से उनके विभाग के काम- काज और भाजपा के घोषणा पत्र क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया। बैठक में नगरीय निकाय की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। जयपुर नगर निगम सीट को प्रतिष्ठा मानते हुए तीन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। यूडीएच मिनिस्टर राजपाल सिंह शेखावत, उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, समाज कल्याण मंत्री डा. अरुण चतुर्वेदी को प्रभारी मंत्री लगाया है। इसके साथ ही कालीचरण सराफ को बीकानेर और राजपाल सिंह को रावतभाटा की भी जिम्मेदारी दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।