देवनारायण योजना को लेकर सचिवालय में  हुई समीक्षा बैठक
(Amber, Jaipur) सचिवालय के मंत्रालयिक भवन में आज देवनारायण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई...गुर्जर समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए पिछले भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई इस योजना की खामियों पर बैठक में चर्चा
की गई साथ ही सुधार के लिए नई कार्ययोजना तैयार की गई....बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने की...इसके अलावा बैठक में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह
भडाना...गंगापुर विधायक मानसिंह गुर्जर...गुर्जर नेता कर्नल किरोडी बैंसला सहित कई गुर्जर प्रतिनिधी मौजूद रहे...बैठक में गृह विभाग के एसीएस ए.मुखोपाध्याय...पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख शासन सचिव डीबी गुप्ता सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे....मंत्री चतुर्वेदी ने बताया कि गुरूकुल योजना में स्कूलों में एडमिशन्स के लिए पहले गाईडलाईन्स नहीं थी लेकिन अब नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा...उन्होंने यह भी कहा कि 7 आवासीय स्कूलों और 6 आवासीय छात्रावासों के लिए भी सरकार से वार्ता कर अतिरिक्त बजट के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा...इधर गुर्जर नेता कर्नल बैंसला ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही है....उन्होंने बैठक में हर जिले में 10 प्लस टू गर्स्ल रेजिडेन्शियल स्कूल की भी पुरजोर मांग की है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।