पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने ली पर्यवेक्षकों की बैठक
(Amber, Jaipur) निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश मुख्यालय पर पर्यवेक्षकों की बैठक हुई,, इस बैठक में टिकटों को फाइनल पुट दिया गया है। हर वार्ड से नंबर वन और नंबर टू के नामों पर चर्चा के बाद पायलट पर्यवेक्षकों से राय मशवीरा कर टिकटों को फाइनल कर रहे हैं। पायलट ने आज गिरिजा व्यास...संयम लोढ़ा...रमेश मीणा...दानिश अबरार सहित अन्य पर्यवेक्षकों से मुलाकात की है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार आज की बैठक के बाद कांग्रेस की एक सूची जारी हो सकती है। वहीं कांग्रेस मुख्यालय पर टिकट मांगने वाले लोगों का जमावड़ा लगा हुआ। आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पायलट से मुलाकात कर उचित व्यक्ति को टिकट दिये जाने की मांग की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।