(Amber, Jaipur)
रेजीडेंट के हडताल पर जाने के बाद जयपुर रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिशन के अध्यक्ष राजवेन्द्र चौधरी को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुभाष नेपालिया ने वार्ता के लिए बुलाया। इस वार्ता में एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ.मानप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे। काफी देर तक वार्ता चलने के बाद और समझाइश के बाद भी रेजीडेंट डॉक्टर्स नहीं माने और अपनी सुरक्षा को लेकर मांग रखने लगे। रेजीडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि काफी बार अवगत कराने के बाद भी प्रोटक्शन फोर्स की घोषणा तो हुई लेकिन अभी तक उसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुभाष नेपालिया का कहना है कि हमने हड़ताल को देखते हुए पूरी तरह से वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है लेकिन रेजीडेंट डॉक्टर्स का हडताल पर जाना गलत है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।