PM मोदी से मिले सलमान खान, बहन की शादी का दिया न्यौता
(India) लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन अर्पिता की शादी में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को न्योता दिया है। ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से सलमान और मोदी एक-दूसरे की प्रशंसा कर रहे हैं। मोदी ने 2 अक्तूबर को इस अभियान की शुरूआत करते हुए इस मुहिम को आगे बढ़ाने वाली नौ हस्तियों में सलमान को भी शामिल किया था। इसके लिए ‘दबंग’ फिल्म के हीरो ने मोदी का आभार व्यक्त किया था। सलमान खान ने एक स्वच्छता अभियान में खुद हिस्सा लिया जिसकी मोदी ने प्रशंसा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।