भाजपा प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा का जयपुर में जोरदार स्वागत
(Amber, Jaipur) राजधानी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने भारतीय जनता पार्टी के नेता और राजस्थान के नवनियुक्त प्रभारी जे पी नड्डा पहली बार राजस्थान पहुॅचे। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी , जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ,जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बडी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा का फूल मालाओं से स्वागत किया ,,,भाजपा नगर निकाय चुनाव में टारगेट-46 को पूरा करने के उद्देश्य को लेकर राजधानी जयपुर में आज कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है, महावीर स्कूल में रखे गये इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा सहित पार्टी के दिग्गज कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में उतरने की सीख देंगे, दोपहर एक बजे शुरू होने वाले इस सम्मेलन को लेकर महावीर स्कूल में तैयारियां पूरी कर ली गई है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।