नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में हो रही है कनिष्ठ इंजीनियरों की भर्ती
(India) वेतनमान: 9000-3 प्रतिशत-16400 रुपए और औद्योगिक डीए तथा कंपनी के नियमों के अनुसार सभी प्रकार के भत्ते प्रतिमाह के हिसाब से वेतन मिलेगा।
योग्यता: 50 प्रतिशत अंकों के साथ वैद्युत इंजीनियरी में डिप्लोमा। एससी/एसटी के लिए 45 प्रतिशत अंक ही मान्य होंगे।
उम्र: 25 नवंबर 2014 को 18 से 30 वर्ष के बीच। एससी/एसटी को अधिकतम उम्र में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष विकलांगों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया: ए-4 आकार के कागज पर हिंदी अथवा अंग्रेजी में आवेदन करें। आवेदन को उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन), नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, भटिंडा (पंजाब) 15003 पते पर भेजें। लिफाफे के ऊपर कनिष्ठ इंजीनियर सहायक ग्रेड द्वितीय (विद्युत) अवश्य लिखें। अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2014 तक उक्त पते पर आवेदन पहुंच जाना चाहिए।
चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के समय सभी मूल प्रमाण पत्रों को लाना आवश्यक होगा। लिखित परीक्षा साक्षात्कार भटिंडा में ही होंगे। चयनित अभ्यर्थी को पद ग्रहण करने के उपरांत भटिंडा में प्रारंभिक तैनाती के साथ भारत में एनएफएल के किसी भी कार्यालय/यूनिट/डिवीजन में पदस्थ किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।