कमल हासन ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत लगाया झाड़ू
(India) पिछले माह जब प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी, तब उन्होंने अभिनेता को नामित किया था। आज हासन ने यहां की राजाकिलपक्कम झील के पास झाड़ू लगाया। उनके साथ उनके कई प्रशंसक और उनके नेतृत्व में चलने वाले कल्याणकारे अभियान से जुड़े लोग भी थे,,खुद को नास्तिक बताने वाले कमल हासन ने प्रधानमंत्री द्वारा ‘उनके नाम को शामिल किए जाने पर’ खुशी जाहिर करते हुए कहा , ‘जहां तक राजनीति की बात है, तो हम धर्म और रंग से मुक्त हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम आशा करते हैं कि यह आंदोलन मजबूत हो।’ अपने पहले के बयान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आज का प्रयास उनके लिए या उनके प्रशंसकों के लिए कुछ नया नहीं था क्योंकि ‘‘हम ऐसा लंबे समय से करते आए हैं।’ उन्होंने और लोगों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा प्रयास राष्ट्र-निर्माण कार्य का एक हिस्सा है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान और रितिक रोशन जैसे अभिनेता प्रधानमंत्री मोदी की अपील का जवाब दे चुके हैं। इन अभिनेताओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने कमल हासन को भी नामित किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।