(India)
अर्पिता हैदराबाद में 18 नवंबर को दिल्ली के कारोबारी और अपने ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी, खबरों के मुताबिक सलमान ने शादी के बाद मुंबई में होने वाले रिसेप्शन के लिए शाहरुख खान को भी न्यौता दिया है, खबरों के मुताबिक ''सलमान ने अपनी बहन की शादी में बॉलावुड के कई सितारों, राजनेताओं, खिलाड़ियों और उद्योगपतियों को न्यौता भेजा है, इसके साथ सलमान ने शायद बहुत सोच-विचार कर शाहरुख को भी अपनी बहन की शादी में बुलाया है.'' अब देखना यह है कि शाहरुख, सलमान के इस न्यौते को कुबूल करते हैं या नहीं? इससे पहले भी सलमान ने शाहरुख को उनकी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन पर बुलाया था लेकिन शाहरुख ने समय की कमी बात कहकर उसे न्यौते को टाल दिया था, शाहरुख के अलावा सलमान ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान को भी अर्पिता की शादी में बुलाया है, वहीं बात की जाए साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तो सलमान ने कमल हासन, विजय, चिरंजीवी, वेंकटेश और सुरेश बाबू जैसे सितारों को निमंत्रण भेजा है, ऐसी भी संभावना है कि शायद पीएम नरेंद्र मोदी भी सलमान की बहन की शादी में शामिल होंगे, गौरतलब है पीएम मोदी, सलमान खान को खासा पसंद करते हैं, अर्पिता की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 16 नवंबर को हैदराबाद में संगीत समारोह से होगी और उसी दिन सलमान अपने परिवार सहित वहां पहुंचेंगे,,सलमान ने अपनी बहन की शादी के लिए हैदराबाद में रॉयल फलकनुमा होटल बुक किया है जबकि शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को मुंबई में होगा, इस रिसेप्शन के एक हाई-प्रोफाइल इवेंट होने की संभावना है, अर्पिता की शादी के कपड़े मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं, माना जा रहा है कि शादी में परिवार और उनके करीबी लोग ही शामिल होंगे लेकिन रिसेप्शन काफी भव्य होगा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।