(India)
कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें शनिवार को सेना के एक जवान और एक महिला की मौत हो गयी। सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘शाम करीब सवा पांच बजे संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ जिसमें एक सैनिक और एक महिला की मौत हो गयी।’ सेना की युद्ध सूचना शाखा के कर्नल बृजेश पांडे ने बताया कि संघर्षविराम उल्लंघन नियंत्रण रेखा पर उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका उपयुक्त जवाब दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।