(India)
इन पदों में डेप्यूटी डायरेक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर और लेक्चरर के कई पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता डेप्यूटी डायरेक्टर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टेक्स्टाइल टेक्नोलॉजी/हैंडलूम टेक्नोलॉजी में डिग्री या डिप्लोमा, असिस्टेंट इंजीनियर के लिए सिविल या कृषि में डिग्री व लेक्चरर के लिए पद से संबंधित विषय में परास्त्रातक तय की गई है। आवेदन शुल्क विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क 210 रूपए निर्घारित किया गया है और इसे निर्घारित प्रक्रिया के माध्यम से ही जमा करवाना जरूरी है। किसी ओर माध्यम से या बिना आवेदन शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। वेतन इन पादों पर वेतनमान 15600 से 42000 रूपए निर्घारित की गई है,परीक्षा चयन प्रारंभिक परीक्षा या स्क्रीनिंग परीक्षण या लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के योग के आधार पर होगा। आयु सीमा डेप्यूटी डायरेक्टर के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष, असिस्टेंट इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष व लेक्चरर के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। ऎसे करें आवेदन इन पदों के लिए केवल ऑफलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2014 है। आवेदन करने व आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए डब्ल्यूबीपीएससी की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।