निगम चुनाव को लेकर रणनिति बनाने में जुटीं भाजपा कांग्रेस
(Amber, Jaipur) जयपुर नगर निगम के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस की टीम ने 20 दिन के ग्राउंड फीडबैक के आधार पर पैनल तैयार कर लिए है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट 91 वार्डों के तैयार पैनल में प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसके बाद जिला कांग्रेस की ओर से नामों की अधिकृत घोषणा की जाएगी। 20 दिन के ग्राउंड फीडबैक और कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने पैनल तय करके बंद लिफाफे में रिपोर्ट सचिन पायलट को सौंपी है। माना जा रहा है कि होने है। जहां विवाद होगा, वहां अंतिम निर्णय पायलट करेंगे। अंतिम समय में कुछ प्रत्याशियों के नामों में फेरबदल हो सकता है। जयपुर नगर निगम के लिए पर्यवेक्षकों के दल का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने किया था। उनके नेतृत्व में निगम के 91 वार्डों के लिए एक से तीन नामों की सूची बनाई गई थी। इसी प्रकार प्रदेश के सभी वार्डों की सूचियों में जिन नामों पर सहमति नहीं बन पाई है, उन पर पायलट व अन्य नेता मंथन कर इसे रविवार दोपहर तक तैयार कर देंगे। निगम चुनावों को लेकर सभा पार्टियां जीत की रणनीति बनाने में जुटी हुई है...लेकिन इस बीच पार्टियां इस बात की रणनीति में जुटी हुई है कि आखिर बागियो को कैसे मनाया जाए। साथ ही निकाय चुनाव में कौनसी रणनीति के तहत पार्टी के बागी कम हों। ताकि चुनाव मैदान में पार्टी प्रत्याशी को चुनौती कम मिले। कांग्रेस और बीजेपी ने अभी तक कोई लिस्ट जारी नहीं की है। जबकि नामांकन के दौर शुक्रवार से ही शुरू हो गया है। इस बात को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने स्वीकार किया और कहा कि चुनाव में सभी काम रणनीति के तहत होते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।