निकाय चुनावों के लिए बीजेपी का मंथन जारी......
(Amber, Jaipur) बीजेपी नेता और जयपुर के लिए चुनाव प्रभारी औंकार सिंह लखावत ने कहा है कि आज तय जयपुर नगर निगम के लिए भी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए जाएंगे। लखावत ने कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, निकाय चुनाव प्रभारी गुलाबचंद कटारिया ... जयपुर के प्रभारियों और शहर अध्यक्ष संजय जैन के साथ होने वाली बैठक में प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो बीजेपी नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों के नाम देर रात तक और कुछ नाम कल तक जारी करेगी। माना जा रहा है कि पार्टी टिकिट से वंचित दावेदारों के विरोध से बचने के लिए नाम जारी करने में देरी कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।