(Amber, Jaipur)
मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो राजस्थान के दो नए चेहरे उसमें शामिल हुए, अजमेर सांसद सांवरलाल जाट और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्द्धन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जिसको लेकर प्रदेश भाजपा भी काफी उत्साहित दिखाई दी, साथ ही कहा कि अब राजस्थान को केंद्र में सही प्रतिनिधित्व मिल गया है और राजस्थान के विकास को गति मिलेगी। मोदी मंत्रीमंडल में राजस्थान से दो सांसदों को शामिल किया गया है। जिसकी खुशी प्रदेश भाजपा में भी देखी जा सकती है। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और खुशी में शामिल हुए। सांसद सांवरलाल जाट और राज्यवर्द्धन सिंह राठौड के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।