बिग बॉस के घर में हुई निगार खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री
(India) निगार इससे पहले टीवी धारावाहिक 'मैं न भूलूंगी' में दिखाई दी थीं। बिग बॉस के घर में उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी जबान पर काबू रखना होगी। गौर हो कि बिग बॉस के सातवें सीजन में निगार खान की बहन गौहर खान विजेता रहीं थी। निगार ने 'मैं न भूलूंगी' में काम करने के बाद कहा था कि वह काम से लंबे समय के लिए छुट्टी लेना चाहती हैं, लेकिन उनकी छोटी बहन गौहर खान ने उन्हें बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। दिलचस्प बात यह है कि गौहर पिछले साल 'बिग बॉस 6' की विजेता रही थीं। निगार ने कहा कि जब मुझे 'बिग बॉस 8' का प्रस्ताव मिला, तब मैं काम पर लौटने के मूड में नहीं थी और छुट्टियों के मजे लेना चाहती थी लेकिन गौहर ने मुझसे कहा कि बिग बॉस के घर में जाने के लिए यह सही समय है और मुझे हां कर देनी चाहिए। निगार से पहले अली कुली मिर्जा, डिंपी महाजन और रेने धयानी बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।