कांग्रेस ओर बीजेपी ने अभी तक नहीं खोले पत्ते .......
(Amber, Jaipur) भाजपा ने जयपुर को छोड़ सभी निकायों में प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप दे दिया है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने संबंधित जिला प्रभारियों को सिंबल सौंप दिए हैं। जोधपुर, उदयपुर कोटा नगर निगम के प्रत्याशियों पर भी मुहर लगा दी है। जयपुर नगर निगम के 91 वार्डों में प्रत्याशी के नामों की सूची सहमति बनने के बाद आज जारी होगी। प्रदेशकार्यालय ने सहमति वाले निकायों की जिला स्तरीय चुनाव कमेटियां को अपने स्तर पर नामों की घोषणा करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा में अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के लिए लोगों ने रविवार को दिनभर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर डेरा डाले रखा। दोपहर तक भीड़ हो जाने पर कार्यालय की व्यवस्था संभाल रहे नेताओं ने मुख्य द्वार बंद करवा दिया। जयपुर शहर में होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट आज आने की संभावना है, कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा की लिस्ट पर नजरें गड़ाए हुए, जनटीवी ने अपने सूत्रों के माध्यम से एक संभावित सूची तैयार की है, हो सकता है इस सूची में कांग्रेस में आखिर वक्त पर कोई फेरबदल हो

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।