किसान पिता ने टच स्क्रीन मोबाइल दिलाने से किया इंकार, तो बेटे ने कर ली खुदकुशी
(WESTBENGAL, India) 15 वर्षीय मसूद सरकार, तेंतुलिया गांव में तेंतुलिया उच्च विद्यालय के कक्षा आठवीं का छात्र था। मसूद के पिता मबीबुल सरकार एक गरीब किसान हैं जिन्होंने पीड़ित को टच स्क्रीन मोबाइल दिलवाने से इंकार कर दिया था। परिवार में पहले से ही दो सामान्य मोबाइल फोन थे । अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मसूद ने शनिवार रात में कीटनाशक खा लिया था जिसके बाद उसे लालबाग उपसंभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर कल उसकी मौत हो गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कन्नन ने बताया कि इस सिलसिले में अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। तेंतुलिया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुब्रत विस्वास ने बताया कि मसूद एक औसत छात्र था लेकिन वह आज्ञाकारी एवं विनम्र था। उन्होंने बताया कि हमारे स्कूल में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब आधुनिक फोन नहीं मिलने पर निराश होकर किसी ने खुदकुशी की है। उन्होंने कहा कि स्कूल में आज एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।