दीपिका को गंजा अच्छा लगता हूं : रणवीर सिंह
(India) यह पूछे जाने पर कि उनकी गंजी खोपड़ी को देखकर दीपिका ने क्या कहा, रणवीर का जवाब था कि दीपिका को यह पसंद आया, मैंने फिल्मी परिधान में अपनी तस्वीरें उन्हें दिखाईं। वह खुश हुई और शूटिंग शुरू करने के लिए काफी उत्साहित भी लगीं। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी काम कर रही हैं। रणवीर से यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी आईने में अपने आप को गंजा देखना पसंद करते हैं, उन्होंने कहा कि मैं बहुत घबराया हुआ था, जब मुंडन के लिए जा रहा था लेकिन मैंने बाजीराव की भूमिका स्वीकार की थी, जो एक गंजा था। मुझे अपने आप को खुश रखने के लिए नई नई चीजें करना पसंद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।