रेलवे ने निकाली सैकड़ो पदों पर भर्तियां
(India) देश के सभी क्षेत्रों के रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल वर्ग में 949 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन सिर्फ ऑलाइन ही भरे जाएंगे।
जयपुर

रिक्तियां
स्टाफ नर्स के कुल 438 पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य और मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-के 227 पद रिक्त हैं। फार्मासिस्ट-के 168 पद, ईसीजी तकनीशियन के 6 पद, रेडियोग्राफर के 25 पद, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-के 26 पद, प्रयोगशाला अधीक्षक ग्रेड-के 31 पद, हेमो डायलेसिस तकनीशियन का 1 पद, कार्डियोलॉजी तकनीशियन 4 पद, ऑडियोलोजिस्ट सह स्पीच थैरेपिस्ट 1 पद, फिजियोथैरेपिस्ट 9 पद, जिला विस्तार शिक्षक 3 पद, आहारविद् 1 पद, ओप्थैल्मिक तकनीशियन सहऑप्टीशियन 1 पद, पुरुष फील्ड कर्मचारी 1 पद, डेंटल हाइजीनिस्ट 1 पद, ऑप्टोमीटरिस्ट 2 पद, ऑडियोमीटरी तकनीशियन 2 पद, एक्सरे तकनीशियन 1 पद, कैथ प्रयोगशाला तकनीशियन का 1 पद रिक्त है।



आरक्षण
एससी एसटी ओबीसी पूर्वसैनिक विकलांगों के लिए जहां आरक्षण लागू है, वहां पद आरक्षित रखे गए हैं।

उम्र
स्टाफ नर्स के लिए 20 से 40 वर्ष, फार्मासिस्ट के लिए 20 से 35 वर्ष, रेडियोग्राफर 19 से 33 वर्ष, हेमोडायलेसिस तकनीशियन 20 से 33 वर्ष, जिला विस्तार शिक्षक 22 से 35 वर्ष, पुरुष फील्ड कर्मचारी 18 से 30 वर्ष, डेंटल हाइजीनिस्ट 18 से 35 वर्ष, एक्सरे तकनीशियन 19 से 33 वर्ष और शेष सभी पदों के लिए उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र का निर्धारण 1 फरवरी 2015 को मानकर किया जाएगा। आरक्षित वर्ग को उम्र में नियमानुसार छूट होगी।

शैक्षिक योग्यता
पद से संबंधित डिग्री डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स होना जरूरी है। अनुभवी व्यक्ति को वरीयता दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड, अजमेर की वेबसाइट पर www.rrbajmer.org जाकर आवेदन करें। एक व्यक्ति किसी भी एक रेलवे भर्ती बोर्ड में आवेदन करें।

अंतिम तिथि

आवेदन 1 दिसंबर 2014 को रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क
100 रु का शुल्क लगेगा। इसका भुगतान नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है। एसबीआई की किसी भी शाखा में चालान के जरिए या कंप्यूटरीकृत डाकघर में भुगतान पर्ची के जरिए किया जा सकता है। ऑफलाइन भुगतान 28 नवंबर 2014 तक ही स्वीकार होगा।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा 8 फरवरी 2015 को होगी। फिजियोथैरेपिस्ट जिला विस्तार शिक्षक के लिए साक्षात्कार भी होगा। अंत में मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। चयन मेरिट के आधार पर होगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।