आज की तारीख में ‘मासूम’ का रीमेक बनाना बेवकूफी होगी: नसीरूद्दीन शाह
(India) शाह ने एक साक्षात्कार में कहा, रीमेक बनाने को मैं पसंद नहीं करता। मुझे लगता है कि आज की तारीख में ‘मासूम’ का रीमेक बनाना बेवकूफी होगी। आज का कोई बच्चा दस साल में भी अपने पिता को नहीं खोज पाएगा ये सोचना ही गलत है क्योंकि आज बच्चों के पास फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल और भगवान जाने क्या-क्या चीजें हैं। अपने संस्मरण ‘एंड देन वन डे’ की सफलता के समारोह के लिए शहर आए शाह ने कहा कि रीमेक के प्रति लगाव को वह नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने बताया, मुझे नहीं मालूम ‘मासूम’ का रीमेक बनाया जा रहा है। मुझे नहीं मालूम वे रीमेक क्यों बना रहे हैं। वैसे मुझे यह चीज समझ में नहीं आ रही। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता की ‘मासूम’ पसंदीदा फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि मासूम हर तरीके से मेरी पसंदीदा फिल्म है। यह बहुत अच्छे तरीके से बनायी गयी है, बहुत बेहतरीन अभिनय है, बहुत अच्छी पटकथा है और इसका विषय ऐसा है कि आप इसे देखकर भावुक हो जाते हैं। मुझे यह फिल्म मुझे बहुत पसंद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।