(DELHI, India)
एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि घटना कल देर रात की है, महिला चारों आरोपियों के साथ किसी आर्थिक मुद्दे को सुलझाने के लिए गेस्ट हाउस गई थी, चारों आरोपी महिला को पहचानते थे, महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को रूपये वापस करने के बजाय चारों आरोपियों ने गेस्ट हाउस में उस पर यौन हमला किया, पुलिस ने बताया कि चार में से तीन आरोपियों की पहचान विकास, अनिल और रमेश के रूप में की गई है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने खोज अभियान चलाया है, महिला विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।