कशमकश के बाद कांग्रेस ने जारी की जयपुर से प्रत्याशियों की सूची
(Amber, Jaipur) प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद टिकट कटने से नाराज दावेदारों ने जमकर हंगामा मचाया। वार्ड नंबर 28 से शैफा बानो नामक महिला को टिकट नहीं मिलने से नाराज उसके परिजनों ने कांग्रेसी कार्यकर्ता मनोज दुग्गल के साथ हाथापाई कर डाली। जैसे ही शाम को कांग्रेस ने जयपुर शहर में 83 वार्डो के लिए सूची जारी की, इसी दौरान वार्ड नंबर 28 से शैफा बानो अपने समर्थकों के साथ पीसीसी पहुंच गई, जहां उसके परिवारजनों ने पूर्व विधायक प्रतापसिंह खाचरियावास के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया, इसी दौरान उनकी नजर वहां खड़े प्रतापसिंह के सहयोगी मनोज दुग्गल पर पड़ गई। जिसके बाद उन्होनें दुग्गल के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर डाली, एकाएक हुए इस घटनाक्रम के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी पार्टी मुख्यालय से भाग छूटे। नगर निकाय चुनाव को लेकर कल दिनभर माथा पच्ची करने के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जाकी कर दी।इस सूची के बाद विवाद भी बढ़ता देखा गया लेकिन भाजपा ने बिना सूची जारी किये सीधे प्रत्याशियों को फोन कर दिया।बताया जाता है की टिकट चयन को लेकर भाजपा के अंदर खाने भारी बहस हुई और जब टिकट तय कर दिये गए तो उसकी जानकारी स्थानीय विधायकों को दे दी गयी जिसके बाद विधायकों ने वार्डों से प्रत्याशियों को फोन कर दिया की उन्हें टिकट दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।