(Amber, Jaipur)
निगम के चुनावों में नामांकन भरने का आज अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशियों के कलेक्ट्रेट में पर्चा दािखल करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते शहर के दक्षिण पश्चिम भाग मानसरोवर, सोडाला, सांगानेर, मालवीय नगर से शहर के उत्तरी क्षेत्र सीकर रोड , विश्वकर्मा, विद्याधर नगर, बनीपार्क की ओर आने जाने वाले लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के उत्तरी और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र को जोडने वाला मुख्य मार्ग खासाकोठी से कलेक्ट्रेट सर्किल होते हुए गुजरता है। कलेक्ट्रेट सर्किल से आने जाने वाहनों को जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने होते हुए निकला जा रहा है। जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने और कलेक्ट्रेट सर्किल पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।