आईडीबीआई बैंक लिमिटेड में भर्ती, 15 नवंबर है अंतिम तिथि
(India) रिक्तियां:
कुलरिक्त 10 पदों में से 1 पद एससी के लिए, 2 पद ओबीसी के लिए 1 पद विकलांगों के लिए आरक्षित है।
उम्र:
अभ्यर्थी की उम्र 1 अक्टूबर 2014 को 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी को अधिकतम उम्र में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, विकलांगों को 5 वर्ष की छूट रहेगी।
योग्यता:
अभ्यर्थी के पास बैचलर डिग्री होना जरूरी है। थलसेना/नौ सेना/वायु सेना में 5 वर्ष की सेवा या एसएसपी/डीएसपी के रैंक में काम करने का 5 वर्ष का या अर्द्ध‌ सैनिक बलों में समान रैंक के अधिकारी पद पर 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

आवेदन प्रक्रिया:
बैंक की वेबसाइट www.idbi.com पर जाकर प्रपत्र के प्रारूप के अनुसार ए-4 आकार के कागज पर आवेदन करें। विधिवत रूप से भरे आवेदन को साधारण डाक से महाप्रबंधक, भर्ती अनुभाग, मानव संसाधन विकास, आईडीबीआई बैंक लिमिटेड, आईडीबीआई टावर, 21वीं मंजिल, डब्ल्यूटीसी कॉम्प्लेक्स, कफ्फे पेरेड, मुँंबई-400005 पते पर भेजें। लिफाफे के ऊपर “सुरक्षा अधिकारी ग्रेड ‘ख’ के पद के लिए आवेदन” अवश्य लिखें।

अंतिम तिथि:
आवेदन 15 नवंबर 2014 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

आवेदन शुल्क:
600 रु लगेगा जो किसी भी आईडीबीआई बैंक शाखा पर जाकर नकद भुगतान किया जा सकता है। एससी/विकलांग/पूर्व सैनिकों को 100 रु ही देने पड़ेंगे। भुगतान के लिए चालान की कॉपी वेबसाइट पर है। बैंक में चालान की प्रति नहीं मिलेगी। शुल्क की अंतिम तिथि भी 15 नवंबर 2014 है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।