चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
(India)
जयपुर अजमेर हाइवे पर चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जयपुर से अजमेर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस में 4 युवकों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म के बाद उसे किशनगढ़ टोल नाके के पास चलती बस से फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि बस में उससे चार लोगों ने दुष्कर्म किया और बस से फेंक दिया। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मौके पर पहुंची किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।