मैं राजनीति के लिए नहीं बना : सोनू निगम
(DELHI, India) हाल ही में राजधानी आए 41 वर्षीय सोनू निगम ने कहा, ‘मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। बाबुल ने अपने जीवन में बहुत मुश्किल वक्त देखा है.. मुझे इस बात की खुशी है कि उसने यह राह (राजनीति) चुनी और अब मंत्री बन गए हैं।’ ‘कहो ना प्यार है’ और ‘हम तुम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज देने वाले सुप्रियो केन्द्रीय मंत्रिमंडल में रविवार को हुए विस्तार के दौरान नरेन्द्र मोदी मंत्रिपरिषद् का हिस्सा बने। पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से सांसद सुप्रियो शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी निवारण राज्य मंत्री हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या सोनू निगम भी सुप्रियो की तरह राजनीति का रास्ता पकड़ेंगे, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक ने कहा, ‘जहां तक मेरी बात है, मैं खुद को वहां नहीं देखता हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं राजनीति के लिए बना हूं या राजनीति मेरे लिए बनी है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं संसद नहीं जा सकता और वहां चिल्ला नहीं सकता, जैसा कई बार दिखाया जाता है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।