यूपी पुलिस का शर्मनाक कारनामा, तमंचे की नोक पर 1 घंटे नचाया बार बाला को, बरसाए नोट
(Behat, Saharanpur) स्टेज पर डांसर (बार बाला) को जबरन नाचने पर मजबूर किया। सिपाही ने डांसर के साथ डांस किया और उस पर नोटों की बारिश की। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा ड्रामा लगभग एक घंटा चलता रहा। जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में एक कार्यक्रम चल रहा था। सिपाही शैलेंद्र शुक्ला नशे में धुत होकर पहुंचा। उसने स्टेज पर जाकर अपनी पिस्तौल निकाल ली। फिर डांसर की ओर पिस्तौल तान कर उसे डांस जारी रखने को कहा। डांसर के नाचने के दौरान उसने उस पर नोट बरसाने शुरू कर दिए और उसके साथ जबरन डांस भी किया। आरोपी कंास्टेबल शैलेन्द्र शुक्ला को सस्पेंड कर मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।