(Amber, Jaipur)
जयपुर शासन सचिवालय में बुधवार को खनन विभाग की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में खनन की स्थिति और प्रोडक्शन को बढावा देने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में खनन मंत्री राजकुमार रिणवा ने अधिकारियों से विचार विमर्श किया। बैठक में खनन मंत्री ने कहा कि खनन के जरिए छोटे खान मालिकों को भी जोड़ने और रोजगार के अन्य विकल्प खोलने को लेकर काम किया जाएगा। रिणवा ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार दिल्ली में केन्द्रीय वन और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी बात करेगी। इसके अलावा सरकार बीकानेर जैसे क्षेत्र में भी गैस के क्षेत्रों में कुछ संभावनाएं तलाशने का प्रयास कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।