नामांकन के बाद अब प्रदेश में बागियों की मान मनुहार जारी,
(Rajasthan, India) नगर निकाय चुनाव में मचे घमासान के बीच कांग्रेस बागियाें को मनाने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस के बड़े नेता विधानसभा स्तर के नेता और ब्लाॅक अध्यक्षों के माध्यम से बागियों को मनाने की कोशिश में जुटे है, वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाकर वोट मांग रही है। उधर कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने पार्टी को बागियों से खतरा नहीं होने की बात कही है। उन्होनें कहा कि अगर कोई कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ता है, तो उसे पार्टी बाहर का रास्ता दिखायेगी, उन्होनें कहा कि पार्टी ने पहले भी कड़े फेसले लिये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।