जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बंटवारे के दर्द को बयां करती एक फिल्म आने वाली है। 1973 में इस मुद्दे पर बनी गरम हवा को फिर से रिलीज किया जा रहा है। बीते दिन मुंबई के जुहू मंे इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। भारत-पाक विभाजन के बाद मुस्लिम परिवारों की दिक्तों को बयां करती ये फिल्म 14 नवंबर को दिल्ली समेत देश के 9 शहरों में रिलीज होगी। निर्माण के करीब 40 साल बाद गरम हवा को डिजिटल तकनीक से नया जीवन दिया गया है। अब देखना होगा कि आज की पीढ़ी इस फिल्म के विषय से खुद को कनेक्ट कर पाती है या नहीं। हम आपको बता दें कि फिल्म चुनिंदा मल्टीप्लेक्सों में ही रिलीज होगी....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।