डीनो मारिया फिर से रैंप पर
(India)
काफी दिनों से मीडिया और फिल्मों से दूरी बनाए रखे अभिनेता डीनो मारिया फिर से रैंप पर नजर आ रहे हैं। मुंबई में रेमंड के नए डिजाइंस को पहनकर डीनो मारिया ने रैंप पर जलवे बिखेरे। वे शो के शोस्टाॅपर थे। इस मौके पर रेमण्ड के प्रोडक्ट को डिस्प्ले भी किया गया। जहां पर इटली के फैबरिक और इटली का कल्चर देखने को मिला। डीनो मारिया काफी दिनों से बाॅलीवुड से दूर है और अब एक बार फिर संजय गुप्ता की फिल्मों से वापसी करने को तैयार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।