(Chaksu, Jaipur)
चाकसू में लगातार चोरी और लूट की वारदाते बढ़ने से अब पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगे है। यहां बीती रात एनएच12 टोंक रोड स्थित कार डेकोर की शॉप से लाखों रूपए का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने दुकान का शटर तोड कर लाखों की ब्रांडेड कार ऐसेसिरिज और नकदी पर हाथ साफ किया है। खास बात यह हैं की सारी घटना की जानकारी स्वयं गश्त कर रही पुलिस ने पीडित कार डेकोर दुकान मालिक को दी। हालांकि पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।