गिरफ्तार जॉनसन चाको (52) खिरणी फाटक के पास तारा नगर में मर्सी होम नाम से छात्रावास चलाता है। वह पत्नी के साथ उसी घर में रहता है, जहां 19 बालिकाएं रहती हैं। ये सभी बालिकाएं पास ही स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। इनमें से एक बालिका ने बुधवार को शिक्षिका को बताया कि चाकों ने उससे दुराचार किया। स्कूल की शिक्षिकाएं बालिका को लेकर सीधे थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। महिला कांस्टेबल ने बालिका से आपबीती जानी तो मामला उजागर हुआ। इस पर एसीपी झोटवाड़ा व थानाधिकारी शिव कुमार भारद्वाज छात्रावास पहुंचे और जोनसन व उसकी पत्नी को हिरासत में लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।