आयु सीमा- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2014 से की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता- विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण की हो। तकनीकी/अधिमानी अर्हता के तहत आवेदकों ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। ...चयन प्रक्रिया इन पदों पर चयन मेधा सूची और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रूपए और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रूपए निर्घारित प्रक्रिया से जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2014 है,,ऎसे करें आवेदन इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय,की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।