जयपुर के झोटवाड़ा के मर्सी होम में बच्चियों से दुष्कर्म,
(Amber, Jaipur) राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके के तारा नगर में गरीब परिवार की छात्राओं के लिए संचालित मर्सी होम में रह रही दो बालिकाओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मर्सी होम संचालक जॉनसन चाको को गिरफ्तार किया है। दरअसल गरीब छात्राओं के रहने के लिए जाॅनसन चाको झोटवाड़ा के तारा नगर में मर्सी होम संचालित कर रहा था। यहां रह रही छात्राओं के साथ संचालक लंबे समय से छेडछाड़ और यौन शोषण कर रहा था। जब छात्राओं ने इसकी शिकायत संचालक की पत्नी से की उसने मदद करने के बजाय बुराई करने पर पाप लगने की बात कह कर मामला टाल दिया। वहीं छात्राओं ने जब आपबीती स्कूल शिक्षिकाओं को बताई, तो झोटवाड़ा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले की जानकारी होने के बाद भी उसे छिपाए रखने वाली मर्सी संचालक की पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में मर्सी होम के अवैध रूप से संचालित होने की जानकारी सामने आई है। मामले को लेकर एफएसएल टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य उठाए हैं। वहीं पुलिस की ओर से मर्सी होम में रह रही 19 छात्राओं को समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में भिजवाया गया है और मामले में जांच जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।