(Amber, Jaipur)
जयपुर के झोटवाड़ा में एक मर्सी होम में बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद सरकार ने सख्ती दिखाई है । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जिलों में बिना पंजीयन के चल रहे बाल गृह और वृद्धावस्था आश्रमों की जांच करें। गौरतलब है कि बुधवार को मर्सी होम के संचालक द्वारा उसके होम में रह रही बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, यौन शोषण और मारपीट करने का मामला सामने आया था। होम की दो बालिकाओं ने संचालक पर यौन शौषण करने का की बात कही। बच्चियों की शिकायत के बाद संचालक जॉन्सन चाको और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया था। केरल निवासी जॉन्सन चाको पिछले 10 साल से जयपुर में रह रहा है और पिछले तीन साल से पत्नी के साथ झोटवाड़ा में मर्सी होम चला रहा है। आरोपी के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।