सैनिक स्कूल में हो रही है टीचर्स की बंपर भर्ती
(CHHATTISGARH, India) इन पदों में गणित, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, म्यूजिक, बैंड मास्टर और अन्य पद शामिल हैं। शौक्षिक योग्यता इन पदों पर विषय से संबंधित परास्त्रातक व शिक्षा क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री निर्घारित की गई है। अध्यापकों के सभी पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को राज्य स्तर पर अध्यापक पात्रता परीक्षा या केंद्रीय पात्रता परीक्षा, पास होना अनिवार्य है। म्यूजिक टीचर के लिए म्यूजिक में स्नातक व हॉर्स राइडिंग के लिए 12वीं पास योग्यता निर्घारित किया गया है। शिक्षा क्षेत्र से संबंधित अनुभवी उम्मीदवरों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जाएगी। आयु सीमा इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्घारित की गई है। आयु की गणना 1 दिसंबर 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
आवेदन शुल्क- इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 400 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट निर्घारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। वेतनमान विज्ञापित पदों में गणित, भौतिकी व रसायन विषयों के अध्यापकों के लिए 9300 से 34800 रूपए व अन्य पदों के लिए 16000 रूपए प्रतिमाह वेतनमान निर्घारित किए गए हैं।
ऎसे करें आवेदन- इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किय गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते "प्रिंसिपल सैनिक स्कूल अंबिकापुर, जिला-सरगुजा, छत्तीसगढ़, पिन नंबर 497001" पर भेज दें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 नवंबर 2014 निर्घारित की गई है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।