(Mumbai, Mumbai)
जानकारी के मुताबिक बोरीवली के सिद्धिविनायक सोसायटी फ़्लैट नंबर डी 305 में पांच माह पहले पुलिसकर्मी चेतन पंठारे रहने के लिए आया था। पंठारे प्रोटेक्शन विभाग में तैनात था। पंठारे ने अपने घर में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बोरीवली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नारायण खैरे ने बताया कि गोली की आवाज सुन लोगों ने इसकी सुचना बोरीवली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते पहले वह अपनी पत्नी की गोद भराई के लिए अपने ससुराल गया था। पड़ोसियों का कहना है की वह अपने परिवार को लेकर काफी खुश था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।