कांकाणी चिंकारा शिकार मामले में जिरह शुरू
(Bhopalgarh, Jodhpur) जोधपुर-कांकाणी हिरण शिकार मामले और अवधि पार हथियार रखने के आम्र्स एक्ट के मामले में आज जोधपुर के सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां मामले के आरोपी अभिनेता सलमान खान आज अदालत में हाजिर हुए। सलमान किसी कार्य से जोधपुर आये थे परन्तु उनकी पेशी तारीख होने की वजह से वो कोर्ट में पेश हुए और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पेशी के दौरान सलमान के वकील ने एक प्रार्थना पत्र पेश किया, जिसमें बताया गया कि 2008 का एक समाचार पत्र है जो एक सबूत है जो मिल नहीं रहा है। हम सूचना केंद्र से उसकी एक प्रति लेकर माननीय कोर्ट में पेश करना चाहते हैं, जिस पर कोर्ट ने उस अखबार को पेश करने को कहा है। इसके साथ ही मामले में सलमान की ओर हाजिरी लगाई गई। साथ ही मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट की ओर से आम्र्स एक्ट मामले में अगली सुनवाई आठ दिसंबर तय की गयी है, जबकि कांकाणी के काला हिरन शिकार प्रकरण में गवाह मांगीलाल के बयान हुए और सलमान के वकीलों ने मांगीलाल से सवाल जवाब भी किया। सवाल जबाब के दौरान सलमान भी कोर्ट में उपस्तिथ रहे। सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा और बॉडीगार्ड शेरा भी साथ में थे। वहीं आज पेशी के दौरान लोगों की काफी भीड़ देखी गई। जिस कारण पुलिस की भी माकूल व्यवस्था थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।