(Amber, Jaipur)
इधर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने जयपुर रामनिवास बाग स्थित नेहरू गार्डन में पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए । गहलोत और पायलट इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे । वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर पंडित नेहरू को नमन किया । इस मौके पर गहलोत कहा कि देश को नेहरू जी ने एक नई पहचान दी है, उन्होनें इस मौके पर कहा कि आज देश में फासीवादी ताकते सिर उठा रही है, जिनका अपना कोई इतिहास नहीं है, वहीं पायलट ने कहा ये लोग मोदी के नाम पर भले कुछ भी कर लें, लेकिन इतिहास नहीं बदल सकते। आज पूरे देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है और सरकारी अधिकारी और नेता बाल दिवस पर छोटे मोटे कार्यक्रम कर वाहवाही लूट रहे हैं। लेकिन हम आपको इस दिवस की जमीनी हकीकत बताने जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार बाल मजदूरी पर रोक के लिए प्रचार और पोस्टरों और विज्ञापनों पर लाखो रूपये खर्च कर रही है ताकि लोग बच्चों से बाल मजदूरी नहीं करवाएं। लेकिन बाड़मेर शहर के होटल ढाबों पर नजर दौड़ाएं तो बच्चे मजदूरी करते नजर आ रहे हैं। ऐसा भी नही है कि इन पर सरकारी कर्मचारियों की नजर नहीं पड़ती है। लेकिन वे उसे अनदेखा कर बाल मजदूरी को बढावा दे रहे हैं। बाड़मेर शहर के बस स्टेंड रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग की होटलों पर बाल मजदूरी खुलेआम हो रही है। वहीं, पढने लिखने खेलने की उम्र मे गरीबी और बेबसी से घिरे बच्चों के लिए हालात से समझौता करने के अलावा कोई और चारा नहीं है। बाल मजदूरी करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले बच्चों की आंखों में जीवन में कुछ बनने की जगह दो वक्त की रोटी कमाने का सपना होता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।