निकाय चुनाव की तस्वीर हुई साफ 46 निकायों से 7392 उम्मीदवार चुनाव मैदान में 1941 उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस 7392 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
(Jaipur, Jaipur) जयपुर में निगम चुनावों में चुनावी मैदान में अब करीब 530 प्रत्याशी डटे रहंगे। नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा की ओर से बागी प्रत्याशियों की समझाइश के बाद करीब 150 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन वापस लेने की जानकारी सामने आई हैए वहीं पूरे आंकडे मिलने के बाद इस बात का खुलासा हो पाएगा कि चुनावी मैदान में अब कितने प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। गौरतलब है कि जिले के निगम चुनावों को लेकर 743 प्रत्याशियों द्वारा 815 नामाकंन भरे गए थे। जिला निर्वाचन शाखा की ओर से नामांकन पत्रों की जांच करने पर 680 प्रत्याशियों के 732 नामाकंन पत्र सही पाए गएए वहीं जांच में 83 नामाकंन पत्रों में कमियां होने के कारण खारिज किए गए। वहीं शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।




Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।