बाबा रामपाल के हिसार में स्थित सतलोक आश्रम की छत पर खड़े उनके निजी कमांडो।
(Adampur, Hisar) जूनियर इंजीनियर की नौकरी छोड़ बाबा बने रामपाल के हजारों अनुयायी हैं। हरियाणा के हिसार जिले स्थित बरवाला में बाबा का सतलोक आश्रमश् है। हत्याल के एक मामले में 17 नवंबर को हर हाल में पुलिस को उन्हें कोर्ट में पेश करना है। इसके लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं, तो बाबा के समर्थक और निजी कमांडो भी उन्हें गिरफ्तार नहीं होने देने के लिए डटे हैं। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की 30 कंपनियां आश्रम के पास तैयार रखी गई हैं। आश्रम का दो-दो बार हवाई सर्वे भी किया जा चुका है और वहां बिजली-पानी का कनेक्शलन भी काटा जा चुका है। पुलिस के जवान आश्रम से कुछ ही मीटर दूर हैं। आश्रम की तरफ जाने वाले तमाम रास्ते पुलिस ने सील कर दिए हैं। आश्रम की बिजली काट दी गई है। दूध, सब्जियों और खाने-पीने के सामान की सप्लाई भी बंद करा दी गई है। हिसार रेंज के आईजी के अलावा 5 जिलों के एसपी और तकरीबन 20 डीएसपी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। डीजीपी एसएन वशिष्ठ भी हिसार में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंभस कर मीडिया को आश्रम परिसर से सौ मीटर दूर रहने के लिए कहा गया।

रामपाल सरेंडर नहीं करेंगे प्रवक्ता

सतलोक आश्रम के प्रवक्ता राजकपूर और पदाधिकारी राहुल ने कहा है कि हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट पर तत्काल सुनवाई करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई नहीं की, लेकिन वे रामपाल को गिरफ्तार नहीं होने देंगे। जब तक गुरुजी स्वस्थ नहीं होते,तब तक पुलिस आश्रम के नजदीक आने की कोशिश नहीं करे। राजकपूर ने कहा कि उनके गुरुजी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।