(DELHI, India)
अगले 6 महीने के टीमलीज एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के मुताबिक, वे नई भर्ती कर सकते हैं। अक्टूबर 2014 से मार्च 2015 के वास्ते हुए सर्वे के मुताबिक, ग्लोबल मैक्रोइकनॉमिक ट्रेंड और डोमेस्टिक लेवल पर डिमांड की स्थिति में सुधार से बिजनस और एम्प्लॉयमेंट सेंटीमेंट में बेहतरी तेज हो गई है। सर्वे में शामिल 91 पर्सेंट लोगों ने बताया कि अगली छमाही का बिजनस आउटलुक बेहतर हुआ है जबकि 88 पर्सेंट लोगों ने कहा कि एम्प्लॉयमेंट के आउटलुक में अच्छा-खासा सुधार हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन सब चीजों को देखते हुए इस दौरान जॉब ग्रोथ 12.8 पर्सेंट रह सकती है। अच्छी बात यह है कि रोजगार के नए मौके सिर्फ मेट्रो नहीं, बल्कि टीयर 2 शहरों में भी बनेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले छह महीने में रिक्रूटर्स हिंदूपुर, विशाखापट्टनम, हुबली, तिरुवनंतपुरम, बेलगाम, औरंगाबाद, कोटा, अजमेर और मेरठ जैसे नए शहरों से बड़ी संख्या में भर्तियां कर सकते हैं। टीमलीज सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कुणाल सेन ने कहा, सरकार के पॉजिटिव रुख और फेस्टिव सीजन को देखते हुए मार्केट में उत्साह का माहौल है। आने वाले दिनों में हायरिंग में तेजी आ सकती है। पिछले एक साल से हो रहे उतार-चढ़ाव के बाद अब बिजनस और हायरिंग सेंटीमेंट में स्थिरता आई है और अब उसमें ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं। हम इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि यह ट्रेंड बुनियादी तौर पर वास्तविकता का रूप लेगा।श् जहां तक सेक्टर की बात है तो कमोबेश सभी सेक्टरों में पॉजिटिव बिजनस सेंटीमेंट दिख रहा है। इससे अगली छमाही में सभी इंडस्ट्री में उत्साह का माहौल बना रह सकता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।