निकाय चुनाव में जीत के लिए मैदान में उतरे दिग्गज,,,,
(Amber, Jaipur) कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट आज से 8 जिलों के दौरे पर रहेंगे...पायलट आज और कल उदयपुर, बासंवाड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, पाली, सिरोही और जालौर जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इस दौरान पायलट निकाय चुनाव के चलते कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे। निकाय चुनावों में भाजपा मिशन 46 को पूरा करने के लिए प्रदेश के बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए भेजेगी। इसके तहत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया समेत कई वरिष्ठ नेता 17 नवंबर से चुनावी दौरे पर जाएंगे। हालाकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दौरे का अभी तक कोई कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है...भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी 17 नवंबर को चुनावी दौरे में सबसे पहले ब्यावर जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।